फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे लाइन की पटरी पर लेटकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन दादरी के समीप 35 वर्षीय व्यक्ति ने रेल की पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक पटरी पर लेट गया था । जिससे शरीर के बीच पेट से कटा हुआ पाया गया।आसपास के लोगों से पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें