फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन उंगलियों से लिखी सफलता की कहानी

विज्ञापन
दादरी की दिव्यांग छात्रा पलक शर्मा ने एक हाथ की तीन उंगलियों से इंटर की परीक्षा देकर 70 फीसदी अ
विज्ञापन
तीन उंगलियों से लिखी सफलता की कहानी
विज्ञापन

- दादरी की होनहार दिव्यांग बेटी पलक शर्मा ने इंटर में हासिल किए 70 फीसदी अंक
फोटो
ग्रेटर नोएडा। महज तीन उंगलियों से लिखकर दादरी के उपरालसी गांव निवासी पलक शर्मा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में 70 फीसदी अंक हासिल किया है। जन्म से ही दिव्यांग पलक की इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर पिता विनोद शर्मा समेत अन्य ने खुशी जताई है। जल्द ही एक सामाजिक संस्था ने पलक को सम्मानित करने की घोषणा की है। सरदारी देवी बालिका इंटर कॉलेज, वीरपुरा जारचा, दादरी की छात्रा पलक शर्मा ने केवल एक हाथ की तीन उंगलियों की मदद से परीक्षा लिखकर यह उपलब्धि हासिल की है। जय हो संस्था के संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि पलक शर्मा जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें