ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शुक्रवार को शाइनिंग स्टार अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शिक्षा बोर्डों की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। संयुक्त सचिव अनमोल बंसल ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। रिद्धि कटोच, आकांक्षा पांडेय,कानन गोयल,रितिका बिस्वाल,सिद्धि कटोच सौम्या सिंह, माही लोहिया, रितिका पांडेय, आर्यन अमित शर्मा, अंशुल, खुशी को सम्मानित किया गया। इस मौैके पर डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो