ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में किसान एकता महासंघ की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर कई लोगों को नई जिम्मेदारी भी दी गई। किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में बैठक सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष अरविंद ने बताया कि सुबोध कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष व राजेश्वर भाटी को प्रदेश प्रवक्ता व संजीव चौधरी को जिला अध्यक्ष अलीगढ़ मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बलजीत हवलदार, अमित नागर, इंदरपाल सिंह, बलजीत, गजराज कसाना, विकल नागर, सुरेंद्र नागर, कर्मवीर भाटी, मलखे नागर, जोगेंद्र कसाना, रज्जाक ठेकेदार, हर्ष कसाना समेत लोग मौजूद रहे।