ग्रेटर नोएडा। जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे। एआईजी द्वितीय ब्रिजेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर रविवार को भी सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में सामान्य की तरह काम होगा। लोग रजिस्ट्री करा सकते हैं। अक्तूबर में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण सरकार ने कार्यालयों को खोलने का आदेश दिया है ताकि अधिक से अधिक राजस्व मिल सके। ब्यूरो