फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सब-जूनियर बालिका फुटबॉल का ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 31 अक्तूबर को मेरठ में होने वाले मंडलस्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मऊ स्थित जिला खेल कार्यालय पर खेल विभाग की ओर से 3 से 10 नवंबर तक प्रदेशस्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय फुटबॉल के ट्रायल होंगे। ट्रायल में करीब 14 वर्ष से कम आयु की खिलाड़ी भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें