फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सब इंस्पेक्टर को पीटा, गला दबाकर पिस्टल छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर को पीटा, गला दबाकर पिस्टल छीनने का प्रयास
विज्ञापन

-गाड़ी हटाने के लिए कहने पर उपद्रवी युवकों ने ऐसा किया
-मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर युवकों ने सब इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी। आरोपियों ने गला दबाकर उनकी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया।मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली सेक्टर-49 में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रदीप कसाना रविवार रात गुमशुदा युवती की तलाश करने के लिए वर्दी में थाने से निकले थे। उन्हें पुलिसकर्मी प्रदीप के साथ मोरना बस स्टैंड से बस पकड़कर उत्तराखंड जाना था। प्रदीप और उसका साथी अपने-अपने निजी वाहन से निकले। प्रदीप जब कार से सेक्टर-49 चौराहे से आगे पहुंचे तो सड़क के बीच छोटा हाथी खड़ा हुआ देखा। इससे जाम की स्थिति बन गई थी। प्रदीप ने वाहन को साइड में करने का इशारा किया। डिपर देने के बाद भी वाहन में बैठे तीन युवक नीचे उतरे और गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रदीप ने कार से उतरकर जाम लगने का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात कही। तभी आठ दस लोगों ने प्रदीप को घेर लिया और उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर प्रदीप की वर्दी फट गई। आरोपियों ने गला दबाकर उनकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया।

सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

सब इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सोमवार सुबह वायरल हो गया। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवकों ने किस तरह सब इंस्पेक्टर को घेर रखा है और उनकी पिटाई कर रहे हैं। सब इंस्पेक्टर भी युवकों के साथ भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आरोपी युवक भारी पड़ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस महकमे में चर्चा जोरों परसब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की घटना पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज की गई है और तीन आरोपियों मोरना निवासी अंशु शर्मा , हिमांशु शर्मा व सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंशु व हिमांशु सगे भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें