फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाजी पड़ी महंगी: कार का 'Sunroof' खोलकर छत पर लेटकर किया स्टंट, पुलिस ने काटा इतने हजार का चालान

Sat, 19 Aug 2023 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सोशल मीडिया पर 19 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक सफेद रंग की कार की छत पर लेटकर स्टंट कर रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए कार का 26 हजार रुपये का चालान किया गया है। 
विज्ञापन
कार की छत पर स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे नोएडा में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कारों में सनरूफ खोलकर लोग आए दिन स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है। एक कार का सनरूफ खोलकर एक युवक स्टंट दिखा रहा है। नोएडा के सेक्टर 18 में एक शख्स कार का सनरूफ खोलकर स्टंट करता हुआ दिख रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक का 26,000 रुपये का चालान किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को सोशल मीडिया पर 19 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक सफेद रंग की कार का सनरूफ खोलकर उसकी छत पर लेटकर स्टंट कर रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए कार का 26 हजार रुपये का चालान किया गया है। वहीं आरोपियों की पहचान की जा रही है।

वायरल वीडियो थाना 24 क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में कार का नंबर भी दिख रहा है। आसपास से वाहन गुजर रहे हैं। रात के समय में इस खतरनाक स्टंट का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। यूजर ने इसे यातायात और नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की भी मांग की। 
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिले में स्टंटबाजी के मामलों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पूर्व में भी कई वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। कई वाहनों को तो जब्त भी किया गया है। इसके लिए लगातार सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाती है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब कार मालिक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में चालान किया है। खतरनाक ड्राइविंग, बिना इंडिकेटर के लाइन बदलना, सार्वजनिक स्थान पर बिना इजाजत वाहन से रेस लगाना, सीट बेल्ट नहीं पहनना और सेक्शन तीन और चार के नियमों का उल्लंघन जैसे अपराध शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें