फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लग्जरी कार से किया स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार से किया स्टंट, वीडियो वायरल
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-44 में लग्जरी कार के स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चालक कार को चकरी की तरह घुमाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार का टायर रगड़ने से धुआं भी उठता दिखाई देता है। वीडियो को कई लोगों ने एक्स पर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि एक मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में बीएमडब्ल्यू कार दिखाई दे रही है, जिसमें एक युवक वीडियो बना रहा है। कार चालक तेजी से आता है और गोल-गोल गाड़ी को घुमाने लगता है। ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाड़ी की पहचान कर ली है। गाड़ी पर नॉन परमानेंट नंबर प्लेट लगी हुई है जोकि हरियाणा नंबर की है। संबंधित एआरटीओ कार्यालय से ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिक की जानकारी मांगी है। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि जल्द ही वाहन मालिक की पहचान कर चालान की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें