फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रील बनाने के लिए कार से किया स्टंट, 25500 का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रील बनाने के लिए कार से किया स्टंट, 25500 का हुआ चालान
विज्ञापन

फोटो-
- वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई यातायात पुलिस, कार का 16 बार हो चुका है चालान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-3 में हरियाणा के जींद नंबर की लाल रंग की आई-10 कार सवार युवक खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक का 25500 रुपये का चालान किया है। छानबीन में सामने आया है कि इस कार का पहले से ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर कुल 16 बार चालान कट चुका है।
विज्ञापन

रील बनाने के चक्कर में लोग कार व बाइक से आए दिन शहर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस चालान की कार्रवाई भी कर रही है। फेज-3 में आए इस तरह का ताजा मामला मंगलवार रात 11 बजे के करीब आया। इसकी वीडियो वायरल हुई वीडियो में सेक्टर-71 के पास एक ट्रक के पीछे दौड़ आई-10 कार सवार खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करता दिख रहा है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि युवा इस तरह का खतरनाक वीडियो न बनाएं। अभिभावक भी इसका ध्यान रखें। ऐसा करने से खुद के साथ दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है। संबंधित कार का चालान काट कर वाहन स्वामी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें