फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एफएसएल रिपोर्ट का अध्ययन पूरा, एल्विश से दोबारा पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसएल रिपोर्ट का अध्ययन पूरा, एल्विश से दोबारा पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन

- यूट्यूबर पर रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने का है आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एफएसएल रिपोर्ट का अध्ययन अब पूरा हो चुका है। अध्ययन पूरा होने के बाद नोएडा पुलिस अब एल्विश यादव से दोबारा पूछताछ करेगी। नोएडा पुलिस की एक टीम ने बीते 15 दिनों में उसका अध्ययन किया है। एफएसल रिपोर्ट और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अध्ययन के बाद कई ऐसे तथ्य निकलकर सामने आए हैं, जो एल्विश की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ाने का काम करेंगे। सूत्रों के अनुसार नोएडा पुलिस ने अध्ययन के आधार पर पूछताछ के लिए सवालों की सूची भी तैयार की है।
विज्ञापन


बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपों से घिरे है। जयपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि सपेरों के पास से जो सांप बरामद हुआ था वह करैत प्रजाति का कोबरा था। केस दर्ज होने के बाद एक बार नोएडा पुलिस एल्विश से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस प्रकरण में इसी माह चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें