फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच दिवसीय टेक वीक में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी 8-12 फरवरी तक आयोजित कर रहा है कार्यक्रम
विज्ञापन

-कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ निभा रहा है मीडिया पार्टनर की भूमिका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(एनएसयूटी) छात्रों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर देने जा रहा है। एनएसयूटी अपने द्वारका कैंपस में पांच दिवसीय टेकवीक आयोजित कर रहा है। आठ से बारह फरवरी तक होने वाले इस कार्यक्रम में दिल्ली के 200 विश्वविद्यालयों व संस्थानों के छात्र हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पांच दिवसीय इस टेकवीक में करीब 13 कार्यक्रम होंगे। इनमें कोडिंग प्रतियोगिता, हैकथॉन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, होंगे। कार्यक्रम का खास आकर्षण नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा हैकथॉन होगा। वहीं इफोरिया डीजे नाइट, स्टैंडअप कॉमेडी, महफिल-ए-शाम(काव्य पाठ), व संगीतमय प्रस्तुति, व फोटोग्राफी प्रतियोगिता होंगी। छात्रों को इन प्रतियोगिता में नेटवर्किंग बनाने व व्यक्तिगत विकास को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को कोडिंग प्रतियोगिताओं, तकनीकी ब्लॉग-लेखन में तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इनके अलावा डिजाइन आधारित प्रतियोगिता के साथ-साथ क्विज़ोमेनिया उनके व्यक्तिगत विकास और रचनात्मकता के लिए अवसर प्रदान करेगा। रोबोटिक्स के प्रति उत्साही छात्र इस क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करते हुए रोबोवार्स में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए अपने उत्कृष्ट कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक रणनीति-आधारित प्रतियोगिता व ब्लॉक चेन कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें