यमुना सिटी (संवाद)। गलगोटियास यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) के क्षेत्र में उद्योग आधारित प्रशिक्षण देने के लिए बीटेक का नया पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग और बाइट एक्स एल के संचालन में बीटेक सीएसई स्पेसियालाइजेशन इन एआई एंड एमएल कार्यक्रम शुरू किया है। चार वर्षीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग, क्लाउड एआई और इंटेलिजेंट एप्लिकेशन्स के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग-अनुरूप पाठ्यक्रम, माइक्रोसॉफ्ट प्रमाणन और प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।