फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छुट्टियों में विद्यार्थियों को मिलेंगे गृहकार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गर्मियों के अवकाश में भी परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। स्कूलों के बच्चों को गृहकार्य भी दिया जाएगा। शिक्षक बच्चों को प्रोजेक्ट देंगे, जिसे छुट्टियों में पूरा करना होगा। विभाग ने इसको लेकर तैयारी तेज कर दी है। जिले में कुल 512 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां पर करीब 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि 20 मई से स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। छुट्टियों के बाद जब दोबारा स्कूल खुलेंगे तो बच्चों के कार्य को शिक्षक चेक करेंगे। उन्होंने कहा कि इस काम में अभिभावकों को भी सहयोग करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें