फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तुलसी के पौधों की सेहत सुधारने के लिए छात्र करेंगे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में लोगों की शिकायत है कि घरों में लगाए गए तुलसी के पौधे सही देखभाल के बाद भी मुरझा जा रहे हैं। इस समस्या पर अब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र तुलसी के पौधों पर शोध करेंगे। बॉटनी विभाग के छात्रों की टीम पौधों की मिट्टी और उसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्वों का अध्ययन करेगी। कॉलेज की बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ संघमित्रा ने बताया कि शोध के दौरान छात्र यह जानने की कोशिश करेंगे कि किस प्रकार की मिट्टी तुलसी के पौधे के लिए सबसे उपयुक्त है और किन-किन खनिजों की जरूरत होती है। इसके अलावा पानी की मात्रा, धूप, तापमान और प्रदूषण जैसे कारणों का भी अध्ययन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें