फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने मुख्यमंत्री युवा योजना को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर हैं। साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना और आवश्यक संसाधनों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन विभिन्न विभागों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और ऑन-कैंपस सहायता केंद्र स्थापित करेगा, जिससे पात्र छात्रों को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और बिना गारंटी का ऋण मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जा सके। निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि हम अपने छात्रों को विचार से व्यापार तक का सफर तय करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें