ग्रेटर नोएडा। कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर में अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से तीन नव निर्मित कमरों को छात्रों की पढ़ाई के लिए सौंपा गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। प्रधानाध्यापिका मंजू लता सिंह ने कहा कि नए कमरे मिल जाने से छात्रों को अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ना होगा। इस मौके पर अर्चना पांडेय ने गोविंद राम चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सरबजीत सिंह, अनूप चौधरी,खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो