फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छुट्टियों में काम भी करेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीयू ने वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरु
विज्ञापन


- यूजी-पीजी के पहले वर्ष के छात्रों को छोड़कर अन्य छात्र आवेदन के योग्य होंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी-पीजी के छात्र ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कमाई भी करेंगे। डीयू वीसी इंटर्नशिप स्कीम 2023 के तहत छात्रों को विवि में ही प्रशासनिक कार्यों को करने का अवसर मिलेगा। इसमें छात्रों को कार्यालयों में 15-20 घंटे काम करना होगा। आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह https://forms.gle/EZEvm/BJwyxNJoKz8 लिंक के माध्यम से 17 मई तक किया जा सकते हैं।

वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम से जुड़े अधिकारी के अनुसार नियमित कॉलेजों के यूजी पीजी के छात्र ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पहले साल के छात्रों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा। इस स्कीम के तहत स्टाईपेंड के रूप में प्रति माह दस हजार रुपये तक मिलेंगे। हर साल इस स्टाइपेंड को पांच फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। वहीं इंटर्नशिप पूरा करने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो कि उन्हें भविष्य में नौकरी पाने में मददगार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल इंटर्नशिप के लिए चार हजार छात्रों ने आवेदन किया था, इनमें से 113 का चयन किया गया था। यह पहली बार है जब समर इंटर्नशिप कराई जा रही है। वहीं ऐसे छात्र जो वीसी इंटर्नशिप 2022 की सुविधा ले चुके हैं वह इस समर इंटर्नशिप में आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे। समर इंटर्नशिप स्कीम जून से जुलाई के बीच होगी। छात्रों को डीयू के कुलपति कार्यालय, साउथ कैंपस निदेशक कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय आदि में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें