दनकौर (संवाद)। बिहारीलाल इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम हुआ। जिला निरीक्षक अधिकारी राजेश कुमार व एआरटीओ परिवहन उदित नारायण पांडे ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी की जानकारी दी। साथ ही नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल महकार सिंह, हरिप्रकाश कौशिक, सुनील कुमार, अमरेंद्र सिंह विजयपाल त्यागी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।