फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पर्यावरण जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की प्रभारी ऋचा ने बताया कि जागरूकता सत्र जैक्सन ग्रीन डेलन की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान सौर, पवन व हरित ऊर्जा की मूल बातें समझाई गईं। बताया कि स्वच्छ ऊर्जा किस प्रकार प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को कम करने में सहायक है। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने जैक्सन ग्रुप के आईपीपी बिजनेस प्रमुख कृष्णन राजगोपालन को स्मृति चिह्न और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित इंटरएक्टिव सत्र में क्विज, खुली चर्चा हुई। कक्षा 9 के छात्र चंदन कुमार ने एक जटिल प्रश्न का सही उत्तर दे कर कैश प्राइज जीता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें