दादरी (संवाद)। नगर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छ सारथी क्लब की शुरुआत नगर पालिका द्वारा की गई है। छात्रों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देकर उनको जागरूक किया गया। एसबीएम प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हरे और नीले डस्टबिन के उपयोग पर चर्चा की गई। उसके बाद कला, रंगोली और जिंगल प्रतियोगिता कराई गई। स्वच्छता की शपथ दिलवाई। बचपन ब्रेन स्कूल के प्रबंधक डॉ. अशरफ रहमान ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा समय समय पर कई प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें विद्यालय के बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। इस अवसर पर जेपी, राहुल, राजीव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद