नोएडा। रयान इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों मनिका सांभर और जोसेफ सैम के स्वागत से हुई। इस दौरान विद्यालय ने कक्षा-1 से 5, 8,9 और 11 के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रिदमिक रेनेगेड्स नृत्य और दिस इज लिविंग नाउ कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली का संदेश दिया गया। वहीं ब्रीथ ऑफ नेचर प्रस्तुति ने प्रकृति और मानव के संबंध को दर्शाया। इसके अलावा छोटे बच्चों ने “प्लास्टिक को न कहें” विषय पर फैशन वॉक और “रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल” पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता फैलायी। ब्यूरो