नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आपराधिक स्थल की जांच विषय पर व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। इसमें मध्य प्रदेश स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. हर्ष शर्मा ने फोरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक शब्द लैटिन के फोरम से बना है, जिसका अर्थ न्याय होता है। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान आपराधिक न्याय प्रणाली का अहम हिस्सा है। विशेषज्ञों के अनुभव से छात्रों में वैज्ञानिक सोच, व्यावहारिक क्षमता और पेशेवर नैतिकता का विकास होता है। ब्यूरो