फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र-छात्राओं को दिलाई सतर्कता की शपथ

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में सर्तकता जागरुकता अभियान के तहत शपथ लेती छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान में 1100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह का अभियान नहीं, बल्कि यह एक ऐसी सोच है, जिसे हमें अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह सदैव सत्यनिष्ठा, कर्तव्य परायणता और ईमानदारी को अपनी पहचान बनाएं। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अमित कुमार गौतम और बैंक के कृषि प्रबंधक हर्षित गौर उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सतर्कता और पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं को सतर्कता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें