यमुना सिटी/जेवर। जेवर के प्रज्ञान स्कूल में विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण देखा। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से परीक्षा को जीवन का उत्सव मानने, भय और दबाव से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि पीएम के संबोधन में उनको बहुत सी अच्छी बातों का ज्ञान हुआ। वहीं स्कूल के प्रबंधक डाॅ. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक और दूरदर्शी पहल है। स्कूल की प्रधानाचार्या डा. दीप्ति शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक है। ब्यूरो