ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट काउंसिल और मून क्लब के सदस्यों ने संसद का दौरा किया। छात्रों को संसद भवन की एक गाइडेड टूर कराई गई, जिसमें उन्होंने संसद के इतिहास, वास्तुकला और उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संसदीय अधिकारियों से बातचीत भी की, जिन्होंने उन्हें संसद की कार्यप्रणाली, कानून निर्माण की प्रक्रिया, तथा संसद सदस्यों की जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस यात्रा ने उन्हें समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सुसज्जित किया। ब्यूरो