फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों ने समझीं पुलिसिंग की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली में मंगलवार को शारदा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से एसपीईएल 3.0 (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियेंशियल लर्निंग) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की संरचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा से संबंधित पहलों और जनसहभागिता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, जीडी कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें