ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत शिक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग के इको क्लब द्वारा एनएसएस यूनिट-5 के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ और हरित परिसर के महत्व को रेखांकित करना था। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी का भी बोध होता है। इस मौके पर इको क्लब समन्वयक डॉ. शिवानी, एनएसएस यूनिट-5 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. श्रुती कंवर, मेंटर डॉ. अंजू, विभाग के प्राध्यापकगण डॉ. ममता रानी, डॉ. शालिनी भारद्वाज, डॉ. पूजा जैन, डॉ. यशवंत कुमार आदि मौजूद रहे।