ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में शूटिंग ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय युवा शूटर देव प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों को सुविधा मिलने से देश की झोली में पदक आएंगे। प्रधानाचार्या नविता सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। खेल विभाग प्रमुख यतीश कुमार ने बताया कि स्कूल का उद्देश्य छात्रों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस मौके पर चेयरमैन राजा रमन खन्ना, डायरेक्टर क्षितिज खन्ना, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मोहन सिन्हा और विकास सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो