फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरनल हैकाथॉन में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के स्कूल ऑफ आईटी द्वारा दो दिवसीय इंटरनल हैकाथॉन पीस कोड फॉर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 टीमों के 120 छात्रों ने भाग लिया। पहले दिन प्रतिभागियों ने रियल टाइम चुनौतियों पर गहन कोडिंग राउंड में हिस्सा लिया। वहीं, दूसरे दिन छात्रों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की समस्या आधारित स्टेटमेंट्स पर अपने अभिनव प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन और प्रमाणपत्र वितरण किया गया। आईएमएस के महानिदेशक डॉ. विकास धवन ने कहा कि ऐसे हैकाथॉन छात्रों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करते हैं। स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम ने छात्रों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को निखारा है। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ ज्योति कुमारी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें