नोएडा (संवाद)। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच के साथ तैयार किए गए मॉडल प्रदर्शित किए। बेहतर और उत्कृष्ट मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने होप फाउंडेशन और ऑप्टम के सहयोग के लिए शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम में योगेश राणा, चंद्रशेखर जोशी, शीतल, डॉली कुमारी, युवराज सिंह, दानवीर सिंह और सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।