ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जेएम इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-विद्यालय कला प्रतियोगिता ‘स्मॉल हैंड्स बिग आर्ट 7.0’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 से अधिक विद्यालयों के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने छह अलग-अलग कला प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य भावना खुराना ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखरने में मदद करते हैं। ब्यूरो