फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रायम्फ-2026 में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार को एक दिवसीय इंटर-स्कूल प्रतियोगिता ‘ट्रायम्फ-2026’ का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 26 स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और नवाचार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लीन एंड ग्रीन चैटर, ग्रीन पैच क्रिएशन, गार्बेज टू ग्लैमर, नेचर नैरेटर्स, द अर्थ एंथम, इको-फ्रेंडली रंगोली, कविता पाठ, एड-मैड शो और माइम जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी संदीप गुलाटी ने बताया कि विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, रीसाइक्लिंग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें