फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंथन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया नवाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मंथन ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की डॉ. वर्षा दीक्षित व डॉ. नवीन कुमार द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना एवं उनमें सृजनात्मक सोच और नवाचार क्षमता का विकास करना हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की डीन डॉ. इंदु उप्रेती ने किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संकाय सदस्य रागिनी जादौन, दिव्या, जागृति सिंह, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की अध्यक्ष डॉ. शुभोजीत बनर्जी, डॉ. अजय कंसल, डॉ. लवी सरीक्वाल, डॉ. विनय लीटोरिया, डॉ. समर, डॉ. चांद बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें