फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन न होने पर विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर किया हंगामा-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर किया हंगामा
रजिस्ट्रेशन नहीं होने से हैं नाराज, नौकरी में दिक्कत होने का लगाया आरोप, विवि ने आरोपों को किया खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के एलाइड हेल्थ साइंस के विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन के मुद्दे पर रजिस्ट्रार के समक्ष विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज से लखनऊ स्थित यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी को रजिस्टर्ड नहीं कराया गया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अटका पड़ा है। उन्हें जॉब के लिए आवेदन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि कम सीटों का रजिस्ट्रेशन मिला लेकिन ज्यादा विद्यार्थी पढ़ा रहे। स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंस में डीएमएलटी, डीओटीटी, बीपीटी, बीएमएलटी, बीएनडी, बीसीटी सहित करीब दस कोर्स का संचालन किया जाता है। कोर्स का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था। विद्यार्थियों ने डेढ़ माह पहले भी प्रदर्शन किया था। कॉलेज ने समय मांगा था। फिर विवि ने लखनऊ स्थित यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी में इन कोर्सेज का रजिस्ट्रेशन तो करा दिया। बावजूद विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन रुक गया। माह भर पहले विरोध पर कुछ विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। अब फिर दिक्कत हो रही है। आरोप है कि विवि प्रबंधन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। रजिस्ट्रेशन न होने से नौकरी में दिक्कत आ रही है। वहीं प्रबंधन ने छात्रों के आरोप को खारिज कर दिया है।
छात्रों ने अभी किसी दिक्कत के बारे में जानकारी नहीं दी है। अगर कोई दिक्कत है तो उसका समाधान शीघ्र निकाल लिया जाएगा।
अजीत कुमार, ज्वाइंट रजिस्ट्रार, शारदा विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें