ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ओमेगा एक स्थित सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डेली लाइफ, और एनवायरनमेंटल कंजर्वेशन जैसे विषयों पर मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में ग्रुप ए में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल ने पहला, प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल और सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने दूसरा और श्रीराम ग्लोबल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-बी में सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने पहला, एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल ने दूसरा व श्री राम ग्लोबल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप-सी में कार्ल ह्यूबर स्कूल ने पहला, वनस्थली पब्लिक स्कूल ने दूसरा व सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के अध्यक्ष एसके शर्मा और प्रधानाचार्य इंदु कोहली ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।