ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजन हुआ। इसमें छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्टाफ ने ध्यान और प्राणायाम किया। प्रशिक्षक विपिन चौधरी ने बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो