ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक स्थित राॅयन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने वैदपुरा में पौधरोपण अभियान में भाग लिया। छात्रों ने 150 पौधे लगाए। पर्यावरणविद रामवीर तंवर ने कहा कि पौधों का महत्व बच्चों को बताना होगा। उनके प्रयासों से धरती को बचाया जा सकता है। रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि छात्रों के पूरे दिल से किए गए प्रयास और सक्रिय भागीदारी से प्रकृति की रक्षा में मदद मिलेगी। ब्यूरो