मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नोएडा। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर जवानों को याद करते हुए अंतर्क्लान टैबल्यु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय आतंकवाद रखा गया, जिसमें छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति और कविता के माध्यम से आतंकवाद के दुष्परिणामों तथा देश की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त मेजर आशीष धौंचक की माता कमला देवी और कैप्टन सुमित रॉय की माता स्वप्ना रॉय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या निंदिया साकेत ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल्स की निदेशिका संयोगिता शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम