I-छात्रों और शिक्षकों की बेहतर ट्रेनिंग के लिए एंप्लॉयाबिलिटी लाइफ संस्था सहयोग करेगीI
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कॉलेजों के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार की ट्रेनिंग भी मिलेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने तकनीकी कॉलेजों के छात्रों को डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप रोजगार से जोड़ने का फैसला लिया है। इसमें एंप्लॉयाबिलिटी लाइफ संस्था सहयोग करेगी।I
Iएआईसीटीई के अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों की भी ट्रेनिंग की जरूरत है। छात्रों को भविष्य की जरूरत और रोजगार के तहत शिक्षा देने की जरूरत है। दरअसल, डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप रोजगार की तैयारी होनी चाहिए। शिक्षा इकोसिस्टम के विकास के साथ शिक्षकों को भी उसी अनुरूप काम करने और भविष्य में रोजगार के अवसर और इंडस्ट्री 4.0 के लिए छात्रों और हितधारकों को उसी माहौल के अनुरूप तैयार करना होगा। ट्रेनिंग में छात्रों को ऑनलाइन करियर डवलपमेंट होगा। IIएआईसीटीई के मान्यता प्राप्त सभी संस्थानों और कॉलेजों के छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें छात्रों को माइंडसेट ग्रोथ, इंफ्लुएंस, डिजिटल इंटेलिजेंस, करियर इंटेलिजेंस और कल्चरल इंटेलिजेंस की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कैरियर डवलपमेंट सेशन, फैकल्टी डवलपमेंट, और औद्योगिक शिक्षा की जानकारी भी दी जाएगी।I