ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आईबीएम जीबीयू संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के तहत आईबीएम के नोएडा कार्यालय का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भ्रमण के दौरान आईबीएम के डेटा साइंटिस्ट उपेंद्र कुमार और आकाश भाटिया ने विद्यार्थियों को जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिट्रीवल ऑगमेंटेड जनरेशन और मशीन लर्निंग की तकनीकों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने इनके व्यावहारिक उपयोग और उद्योग में बढ़ती भूमिका को भी समझाया। इस मौके पर शिखा यादव, सात्विक तिवारी, डॉ. राजू पाल, डॉ. आरबी सिंह व स्कूल ऑफ आईसीटी के डीन डॉ. अर्पित भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो