नोएडा (संवाद) । सेक्टर-24 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा पाठशाला आयोजित की गई। परिवहन विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पीपीटी के जरिए उन्हें यातायात संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी गई। एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय और यात्री कर अधिकारी केजी संजय ने विद्यार्थियों से संवाद किया। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली।