ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग में फॉरेंसिक प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ। अधिष्ठाता प्रो. धनलक्ष्मी ने कहा कि प्रयोगशाला की स्थापना से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। प्रोग्राम समन्वयक डॉ. नागेन्द्र सिंह ने भी अपराध को सुलझाने में छात्रों के प्रयास की सराहना की। क्राइम सीन गतिविधि की व्यवस्था बीएससी फॉरेंसिक साइंस के छात्रों वर्षा चौहान, साक्षी, श्वेता तिवारी, आर्यन भारद्वाज, सुप्रीत प्रजापति, इशू और एंजेल द्वारा की गई। विद्यार्थियों ने साक्ष्य संग्रह, फिंगरप्रिंट विश्लेषण, और केस सॉल्विंग जैसी प्रक्रियाओं में भाग लिया। इस मौके पर डॉ. ललिता मेहरा, विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा पुरिया आदि शामिल हुए। ब्यूरो