फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। सादोपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने कोतवाली बादलपुर पहुंच कर पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। छात्र-छात्राओं ने महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, मालखाना, जीडी रजिस्टर, पीआरवी, डाक सेक्शन आदि के बारे में जाना। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने छात्रों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए अनुशासन का पालन करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने का पाठ पढ़ाया। प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र नागर, बलवीर सिंह, नीतिका गोयल, दीप्ति, कविता शर्मा, मनोज नागर, अमित नागर आदि लोग उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें