शहीद पथ स्थित आर्यावर्त कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते अपरिमेय श्याम व इस्कॉन गर्ल्स
लखनऊ। आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में हमें अपने लिए कैसे समय निकालना है? कैसे लक्ष्य को पूरा करना है? ये समझना है तो श्रीमद्भगवत गीता को पढ़ना चाहिए। ये जानकारी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) समूह की ओर से बृहस्पतिवार को शहीद पथ स्थित आर्यावर्त कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गई। समूह के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम व इस्कॉन गर्ल्स फोरम के निदेशक अचिंत्यरूपिणी ने बताया कि आध्यात्मिक व भौतिक जीवन को कैसे प्रबंधित करें, गीता हमें इसका ज्ञान देती है। चिंता से दूर होकर पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहिए।
शहीद पथ स्थित आर्यावर्त कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते अपरिमेय श्याम व इस्कॉन गर्ल्स
शहीद पथ स्थित आर्यावर्त कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते अपरिमेय श्याम व इस्कॉन गर्ल्स