ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल दादरी में पोक्सो अधिनियम, 2012 को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन जूही आनंद ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए असहज या अनुचित व्यवहार होने पर अभिभावकों, शिक्षकों अथवा हेल्पलाइन से मदद लेने के लिए प्रेरित किया।बच्चों को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 112 और 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान पीएलवी बाल चंद्र नागर, राहुल गौतम समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।