फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्कृष्ट योगदान के लिए छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से उपभोक्ता अधिकारों व जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आईएमएस में विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें बीसीए के छात्र रोहन कुमार, शिव प्रताप सिंह व अभय श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सामुदायिक जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उपभोक्ता अधिकारों के प्रसार के लिए दिया गया। जागो ग्राहक जागो अभियान के अंतर्गत आउटरीच कार्यक्रम के तहत हुए समारोह में सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने कहा कि सामुदायिक रेडियो सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी मंच है। आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भावना विकसित करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें