फोटो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शनिवार को टैलेंटिया-2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छह शहरों के 15 विद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने और समाज के कमजोर वर्गों के हितों का ध्यान रखने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में समूह गान, अदालती सुनवाई, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कला, विज्ञान, मोबाइल फोन के उपयोग और टीम चयन सहित आठ स्पर्धाएं हुईं। समूह गान में अर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल प्रथम रहा। फोटोग्राफी में डीपीएस ग्रेटर नोएडा और वीडियोग्राफी में सेंट फिदेलिस स्कूल अलीगढ़ ने बाजी मारी। विज्ञान और मोबाइल फोन प्रयोग प्रतियोगिता में जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल ग्रेटर नोएडा प्रथम रहा। ब्यूरो