ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहें यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगे गौतमबुद्ध वि
फोटो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) का स्टॉल विद्यार्थियों के लिए तकनीक के साथ करियर और स्टार्टअप की संभावनाओं को जानने का केंद्र बन रहा है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने यहां पहुंचकर ड्रोन तकनीक और कृषि ड्रोन के इस्तेमाल से लेकर इससे जुड़े पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। स्टॉल पर अटल इनक्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। ट्रेड शो में जीबीयू ने इस बार केवल अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के प्रचार तक स्टॉल को सीमित नहीं रखा है। ड्रोन, कृषि तकनीक, इनक्यूबेशन और स्टार्टअप से जुड़ी गतिविधियों को एक साथ प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को तकनीक आधारित भविष्य और उद्यमिता की संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है। ब्यूरो