ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीबीयू के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को लेखन सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं बांटी। बच्चों ने भी मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। यह पहल विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के शिक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग के कम्युनिटी सर्विस क्लब द्वारा किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. श्रुति कंवर, डॉ. यशवंत कुमार और डॉ. पूजा जैन मौजूद रहे।